फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की छवि बदलने को नकल विहीन परीक्षाएं बड़ी चुनौती-डीआईओएस

विज्ञापन
अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज में आयोजित बैठक में मौजूद प्रधानाचार्य- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले की छवि बदलने के लिए नकल विहीन पारदर्शी बोर्ड परीक्षाएं हम सभी की जिम्मेदारी है। यह बच्चों की ही नहीं हम सभी की परीक्षा है। नकल के लिए बदनाम जिले को एक बार फिर अतिसंवेदशील श्रेणी में रखा गया है। आर्य विद्यालय में प्रधानाचार्यों को संबोधित करते हुए डीआईओएस एमपी सिंह ने कहा कि जिले का हर परीक्षा केंद्र शासन प्रशासन के राडार पर है।
विज्ञापन

सिंह ने कहा कि हमें नकल विहीन परीक्षाएं कराकर जिले की छवि सुधारनी है। परीक्षा के दौरान किसी भी अव्यवस्था के लिए केंद्र व्यवस्थापक दोषी होंगे। सभी केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की सूचना शासन, प्रशासन को भेज दी गई है। अब अधिकारी कहीं भी बैठकर जिले व केंद्रों की मॉनिटरिंग कर सकेंगे। बैठक में उपस्थित जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय कुमार ने प्रधानाचार्यों को लाइव मॉनिटरिंग सुचारु रखने के लिए अच्छे नेटवर्क की सेवा के निर्देश दिए। बैठक में डॉ. विनीता तिवारी, वंदना यादव, क्षेत्रपाल सिंह यादव, डॉ. बृजभूषण सिंह, अनोखे सिंह यादव, डॉ. राघवेंद्र मिश्र, मनोज तिवारी, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. विजय सिंह चौहान आदि प्रमुख हैं।
------------
प्रधानाचार्यों ने उठाए सवाल
प्रधानाचार्यों ने नकल विहीन परीक्षाओं का संकल्प दोहराया। साथ ही लाइव मॉनिटरिंग में आड़े आ रही परेशानियों को भी रखा। प्रधानाचार्य परिषद के जिला सचिव डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि तीस कक्षों की परीक्षा में साठ कैमरों के लिए संचार व्यवस्थाएं परेशानी का सबब बनेंगीं। मनोज तिवारी ने कहा कि कैमरों, वायस रिकॉर्डर एवं राउटर के लिए बिजली की जरूरत होगी। ग्रामीण अंचल में विद्युत अव्यवस्था के चलते जनरेटर की अनिवार्यता रहेगी। इसका खर्च कहां से होगा।
विज्ञापन

------------
कक्ष निरीक्षकों की सूची मांगी
डीआईओएस सिंह ने कहा कि परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए हम पहले ही व्यवस्था कर रहे हैं। सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों से विद्यालय में सेवारत शिक्षक - शिक्षिकाओं की लिखित सूचना मांगी है।

अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीआईओएस- संवाद मदनपाल सिंह- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें