फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कल प्रदर्शनी का शुभारंभ, 7 दिन के कार्यक्रम हुए तय

Wed, 10 Jan 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के सैनिक पड़ाव में 12 जनवरी को राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी-एटा महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। फिलहाल मंच पर होने वाले 7 दिन के कार्यक्रम तय कर लिए गए हैं।
विज्ञापन



एडीएम प्रशासन और प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी आलोक कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी 12 जनवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगी। 12 जनवरी को सुबह 11 बजे हवन-पूजन और शाम 7 बजे दीप प्रज्ज्वलन, लेजर शो के साथ भव्य शुभारंभ किया जाएगा। 19 जनवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सूची जारी कर दी गई। जल्द ही अन्य कार्यक्रमों के संबंध में सूचना जारी की जाएगी। पिछले वर्षाें की तरह ही इस वर्ष भी शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं।


12 जनवरी को शाम 8 बजे से भजन संध्या, 13 को अस्प्रीत कौर का कार्यक्रम लोहड़ी स्पेशल, 14 को श्रीराम भजन संध्या, 15 को शास्त्रीय संगीत और भजन संध्या, 16 को सुबह 10 बजे ग्रामीण बृज लोकगीत होली, दोपहर 1 बजे जनपदीय कवि सम्मेलन और शाम 7 बजे से बृज लोकगीत एवं नृत्य संध्या का कार्यक्रम होगा। 17 जनवरी की शाम संगीत सम्मेलन, 18 जनवरी को मैजिक शो और 19 जनवरी को जवाबी कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें