फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डीएलएड के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा समाप्त

Wed, 10 Jan 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डीएलएड के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई। बुधवार को दोनो पालियों में 237 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्रों पर परीक्षा के दौरान सचल दलों की गाड़ियां दौड़ती रहीं।
विज्ञापन




बुधवार को सुबह की पाली द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षार्थियों का हिंदी का प्रश्न पत्र था। इसमें परीक्षार्थी प्रमेय सहित समास में अटक गए। परीक्षार्थी अलका ने बताया कि कुछ प्रश्न बिना पढ़े हुए आए। शालिनी ने बताया वैसे तो प्रश्न पत्र ठीक था, लेकिन चार से पांच प्रश्न पत्र बिना पढ़े आए। समास में ज्यादा दिक्कत हुई। इस दौरान पंजीकृत 1527 परीक्षार्थियों में से 1414 ने परीक्षा दी। जबकि 113 अनुपस्थित रहे।


दोपहर की पाली में अंग्रेजी का प्रश्न पत्र था। इसमें पंजीकृत 1652 परीक्षार्थियों में से 1528 ने परीक्षा दी। 124 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए केद्रों पर पर्यवेक्षक के अलावा सचल दल मौजूद रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। डायट प्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया परीक्षा को नकलविहीन कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार से डीएलएड के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें