फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विज्ञान का प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों का छूटा पसीना

Mon, 27 Feb 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उप्र बोर्ड परीक्षा में सोमवार को हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की विज्ञान की परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र कठिन देख परीक्षार्थियों का पसीना छूट गया। कई परीक्षार्थी पूरा प्रश्नपत्र हल नहीं कर सके। वहीं इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की जीव विज्ञान सहित गणित की परीक्षा थी। परीक्षार्थी गणित के सवालों में उलझे रहे।
विज्ञापन


सुबह की पाली में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का विज्ञान का प्रश्नपत्र था। पंजीकृत 34319 में से 30576 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 3743 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र कठिन आया। सर्वाधिक दिक्कत सूत्रों को हल करने में हुई। रसायन विज्ञान में ज्यादा समस्या रही।
शाम की पाली में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का जीवविज्ञान व गणित का पेपर हुआ। इस दौरान गणित के सवालों को हल करने में परीक्षार्थियों को दिक्कत हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में सूत्रों से संबंधित आए सवाल कठिन थे। जीआईसी में गणित के शिक्षक कमल सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्र बीते वर्ष की तरह मिलता-जुलता था। प्रश्नपत्र सरल तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन बहुत कठिन भी नहीं था। जिस परीक्षार्थी ने सवालों को अच्छी तरह समझा होगा। उन्हें हल करने में दिक्कत नहीं हुई होगी।
विज्ञापन

सर्वोदय इंटर कॉलेज में गणित के शिक्षक संतोष कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र ठीक था। कुछ सवाल सूत्रों से संबंधित थे। इंटमीडिएट में पंजीकृत 20706 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 18187 ने परीक्षा दी। 2519 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में चल रही है। सोमवार को मुख्य विषयों के परीक्षा थी। इसको लेकर विशेष चौकसी बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें