फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लोडर खंभे से टकराई, ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को बंधक बनाकर पीटा

Mon, 27 Feb 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र में मैनपुरी रोड स्थित गांव दहेलिया पूठ के पास लोडर (मैक्स पिकअप) चालक की झपकी लगने से गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक व सवार लोगों को कमरे में बंधक बनाकर पीट दिया। इससे चार श्रद्धालुओं के चोटें आने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

लोडरचालक विकास कुमार निवासी शमशेरगंज थाना किशनी जिला मैनपुरी ने प्रदीप कुमार, दो नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि लोडर सवार आंवला जिला बरेली से दर्शन करके 25 फरवरी की शाम को मैनपुरी के लिए लौट रहे थे। तभी चालक को झपकी आने से गाड़ी खंभे से टकरा गई। पास में ही खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
चालक ने बंधक बनाकर पिटाई करने की तहरीर दी है। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जबकि आरोपियों का कहना है कि उनके द्वारा मारपीट नहीं की गई है। लोडर खंभे से टकरा जाने से चारों को चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें