एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतरिम सूची जारी होने के बाद आपत्तियां मांगी गई हैं। बुधवार को 40 से अधिक आपत्तियां डीआईओएस कार्यालय पर आईं। ऑनलाइन आपत्तियां भी दर्ज कराई गई हैं। इनमें कुछ विद्यालय संचालकों ने मानक से अधिक 20-25 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र बनाए जाने आपत्ति जताते हुए इन्हें बदले जाने की मांग की है।
जिले में शैक्षिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी सूची में 85 केंद्र बनाए गए हैं। सत्र 2026-27 में जिले के 53,049 परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 28,942 और इंटरमीडिएट के 24,107 परीक्षार्थी शामिल हैं।
बोर्ड ने 26 अक्तूबर की रात को अनंतिम सूची जारी की। इसके सापेक्ष आपत्तियां दर्ज कराने के लिए बुधवार तक का समय दिया गया था। बुधवार को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय पर कई विद्यालय संचालक पहुंचे। 50 से अधिक आपत्तियां ऑफलाइन आई हैं। वहीं ऑनलाइन आपत्तियां विभाग के पास पहुंची हैं।