फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक बार सभी को होना है वृद्ध, बच्चों को समझना होगा

विज्ञापन
वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से संवाद करते अपर जिला जज ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित एक्शन प्लान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को वृद्धाश्रम में शिविर लगाया गया। प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला जज कैलाश कुमार ने वृद्धजनों की समस्याएं सुनीं। कहा कि एक दिन सभी को वृद्ध होना है। यह बात बच्चों को समझनी चाहिए।
विज्ञापन

अपर जिला जज ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। देखभाल के सारे प्रबंध, खानपान की व्यवस्थाओं को परखा। सचिव ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से हर वर्ग, जाति और धर्म के लोगों की बात सुनी जाती है। अगर किसी भी तरह की समस्याएं हैं तो सीधे संपर्क कर विधिक राय के अलावा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
वृद्धजनों से कहा कि आप लोगों की क्या मजबूरियां रहीं हैं कि आपको अपनों से दूर रहना पड़ रहा है, इस बात को नहीं जानना चाहूंगा लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि वृद्धजनों का सरकार बहुत ख्याल रख रही है। उन सुविधाओं का आपको लाभ मिले सके, इस प्रयास में कमी नहीं रखी जाएगी। इस दौरान न्यायाधीश ने एक-एक वृद्धजन से बात की और उनके मन की बात के साथ स्वास्थ्य के बारे में भी जाना। मीडिएटर कन्हीलाल शर्मा, योगेश कुमार सक्सेना सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें