इसके बाद बोर्ड से भी पोर्टल पर सूची जारी हो गई, लेकिन प्रत्यावेदनों पर अमल नहीं हुआ है। यहां कई परीक्षा केंद्र जैसे के तैसे ही रहे हैं। इससे परीक्षार्थियों को 20 किलोमीटर दूर परीक्षा देने के लिए दौड़ लगानी होगी।
शहर के मोहल्ला शांति नगर में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र अवागढ़ का जनता इंटर कॉलेज बनाया गया था। प्रधानाचार्य द्वारा अंतरिम सूची पर प्रत्यावेदन दिया गया, लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। इसी तरह श्री मनोहर सिंह इंटर कॉलेज पहाड़पुर के प्रधानाचार्य ने आपत्ति लगाई थी उनके विद्यालय की छात्राओं को आठ से दस किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा। उन्होंने छात्राओं का केंद्र ठाकुर लटूरी सिंह इंटर कॉलेज खिरिया को बनाए जाने की मांग की गई, लेकिन इसमें भी कोई बदलाव नहीं हुआ।
इसी तरह श्री राजाराम सूरजमुखी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं का केंद्र 14 किलोमीटर दूर बना है। इसको लेकर प्रधानाचार्य द्वारा प्रत्यावेदन दिया गया था, लेकिन इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। इसी तरह पांच विद्यालय और है जिन्होंने प्रत्यावेदन दिया लेकिन केंद्र में कोई संसोधन नहीं हुआ।
जिला समिति द्वारा प्रत्यावेदनों को निस्तारित किया गया और सूची को शिक्षा परिषद भेजा गया। वहां भी आपत्तियां मांगी गई हैं बोर्ड से ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
-मिथलेश कुमार, डीआईओएस