फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 43 दिन बीतने पर भी नहीं हो सका अधिवक्ताओं की हड़ताल का निस्तारण

Thu, 11 Dec 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। अधिवक्ताओं की हड़ताल का 43 दिन बीतने पर भी समाधान नहीं हो सका है। तहसीलदार को हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ता किसी भी हाल में समझौता को तैयार नहीं हैं। हड़ताल से न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप होने से वादकारी परेशान हैं।
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामनिवास यादव और सचिव गौरव जादौन ने बताया बुधवार को एसडीएम भावना विमल और नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल ने अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर हड़ताल समाप्त करने का आग्रह करते हुए उनके सम्मान का पूरा ध्यान रखे जाने का आश्वासन दिया है। बार की बैठक में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। बैठक में अधिवक्ताओं ने एक सुर में कहा मान-सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में सुनील दीक्षित, राजेश शर्मा, विजय सिंह, प्रमोद राठी, जेपी सिंह, कमलेश सारस्वत, जयशंकर गौड, सोवरन राजपूत, संतोष यादव, शाहनवाज खान सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें