फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन नहीं हुआ मूल्यांकन, शिक्षकों का बहिष्कार

Mon, 30 Mar 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को शिक्षकों ने केंद्रों के मुख्य द्वार पर फर्श बिछाकर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रों पर पहुंच चुकीं पौने छह लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल छुए तक नहीं गए। वहीं उपनियंत्रकों का दावा है कि कुछ शिक्षक शिक्षिकाओं ने गुपचुप तरीके से केंद्रों पर अपनी उपस्थिति भर दर्ज कराई है। श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज में यह संख्या शून्य रही। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह, रक्षपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को पांच सूत्रीय ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


 


मूल्यांकन केंद्र                   नियुक्त परीक्षक               उपस्थिति
राजकीय इंटर कालेज, एटा             438                         05
श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज           450                        00
राजकीय बालिका इंटर कालेज          217                        53
आर्य इंटर कालेज                       286                        35
क्रिश्चियन इंटर कालेज                   208                        29



सफल विरोध से गदगद संगठन
श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज में पहुंचीं जिलाध्यक्ष डा. विनीता तिवारी, जिलामंत्री विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि बहिष्कार शत प्रतिशत सफल रहा। सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी रामलाल कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा,  तूफान सिंह, कन्ही सिंह मौजूद थे।
 


सफल आंदोलन के लिए प्रभारी नियुक्त
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री गुमान सिंह ने कहा कि मांगें न माने जाने तक बहिष्कार जारी रहेगा। जीआईसी पर रमेश चंद्र यादव, श्री गांधी स्मारक पर अभिलाख सिंह, जीजीआईसी पर उमेश चंद्र, क्रिश्चियन पर प्रभात ललित और आर्य इंटर कालेज पर अरुण, प्रमोद उपाध्याय को प्रभारी बनाकर सफल बहिष्कार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

 




केंद्रों पर प्रदर्शन कर मूल्यांकन से विरत रहे शिक्षक
कासगंज। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्यारे लाल वर्मा ने कहा कितीन दिन तक मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान प्रेम प्रकाश कुशवाहा, डीएस पाल, प्रमोद यादव, रजनीश कुमार मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन जिला प्रभारी रामदास विजय, कुदंन सिंह, दिलशाद, ओमेंद्र सिंह ने भी मूल्यांकन का बहिष्कार किया। माध्यमिक वित्त विहीन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्णेंद्र शामिल रहे। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष जयपाल ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शासन गंभीर नही है।



किसी भी केंद्र पर मूल्यांकन नहीं
कासगंज। माध्यमिक विद्यालयों की बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन पहले दिन शिक्षकों के बहिष्कार के चलते शुरू नही हो सका। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्यारे लाल वर्मा ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर तीन दिन तक मूल्यांकन का बहिष्कार शिक्षक करेंगे। इस दौरान प्रेम प्रकाश कुशवाहा, डीएस पाल, प्रमोद कुमार यादव, रजनीश कुमार, मनोज कुमार, विमल कुमार आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विहीन से जुडे़ शिक्षक भी बहिष्कार में शामिल हुए। जिला प्रभारी रामदास विजय, कुदंन सिंह, दिलशाद, ओमेंद्र सिंह मौजूद रहे। माध्यमिक वित्त विहीन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष कृष्णेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष जयपाल सिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शासन गंभीर नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें