फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा रोडवेज बस स्टैंड पर छात्रा को बुर्का पहना रहा था युवक, लोगों ने बना लिया वीडियो; पुलिस ने दबोचा

Sat, 31 Jan 2026 01:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक लड़की को बस स्टैंड पर बुर्का पहना रहा था। इसका वीडियो वायरल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
बुर्का पहना रहा था लड़का - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 घर से विद्यालय जाने की कहकर निकली छात्रा को युवक बस स्टैंड ले पहुंचा। यहां उसको बुर्का पहना रहा था, उसी समय कुछ लोगों ने देख लिया। पुलिस को सूचना देते बुर्का पहनाने का वीडियो भी बना लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शहर के बीचों-बीच स्थित रोडवेज स्टैंड पर शनिवार की सुबह एक युवक छात्रा को साथ लेकर पहुंचा। यहां एक स्थान पर ले जाकर उसको बुर्का पहनाने लगा। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाते हुए पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व आरएसएस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली नगर आई और छात्रा से भी महिला पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की। छात्रा ने बताया कि वह शहर के एक कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। दो माह पूर्व युवक से मुलाकात हुई थी। आज उसके साथ नदरई के पुल पर घूमने जा रही थी। वहीं युवक के हाथ में कलावा बंधा हुआ है ताकि कोई शक न कर सके। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। विभिन्न हिंदू संगठनों ने मामले को लव जिहाद बताते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें