फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पेड़ काटने से रोकने पर हुआ था झगड़ा और फायरिंग

Fri, 30 Jan 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पुराने विवाद के कारण पेड़ काटने से रोकने पर दो पक्षों के मध्य विवाद हुआ था। आरोप है कि एक पक्ष के युवकों ने फायरिंग करते हुए जान लेने का प्रयास किया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव फगनौल निवासी अनुज मिश्रा उर्फ छोटे ने बताया कि बृहस्पतिवार को खेत पर फसल देखने गए। वहां पहले से ही प्रांजुल और उसकी मां सरोज देवी निवासी बहोरनपुरा और बाबू व 4 अज्ञात लोग निवासी नामालूम घात लगाए बैठे थे।
विज्ञापन


इन लोगों ने देखते ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर यह लोग तमंचे से फायरिंग करने लगे। यह देखकर शोर मचाया और खेत में फसल के बीच लेटकर जान बचाई। उन्होंने बताया कि तीन दिन पूर्व भाई पीयूष मिश्रा गांव में यूके लिप्टस की कटाई के संबंध में पंचायत कर रहे थे। उसी समय रियासत अली अपने साथियों के साथ आया और गालियां देने लगा था। विरोध करने पर उस दिन भी इन लोगों ने फायरिंग की थी। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें