फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: यूएसए में तकनीकी महारत हासिल कर आए ट्रेनी सीओ को जांच में लगाया

विज्ञापन
एटा। एटीएम पर जांच करती पुलिस टीम। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। एक नवंबर की रात एक्सिस बैंक के एटीएम को काटकर 26 लाख की चोरी के मामले में अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। यूएसए में तकनीकी महारत हासिल करके आए एक ट्रेनी सीओ को भी जांच में लगाया गया है। रविवार को उन्होंने बैंक और सहयोगी कंपनी हिताजी के एक्सपर्ट के साथ एटीएम पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन

ट्रेनी सीओ सुधांशु शेखर के नेतृत्व में पड़ताल के दौरान तकनीक का सहयोग लिया जा रहा है ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके। टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुधीर कुमार राघव भी मौजूद रहे। बताया गया है कि सीओ पुलिस विभाग में आने से पहले तकनीकी क्षेत्र में यूएसए में कार्य चुके हैं। इनको संचार प्रौद्योगिकी की विशेष जानकारी हैं।
इसके चलते रविवार को एटीएम संचालन करने वाले एक्सपर्ट बुलाए गए थे और जांच पड़ताल कराई गई। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि बैंक व कंपनी के एक्सपर्ट को बुलाकर जांच कराई जा रही है। अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

जैथरा की भी दो टीमें लगाईं
अभी जहां विभिन्न थानों की पांच टीमें इस एटीएम लूटकांड पर काम कर रही थीं। अब इसमें जैथरा की दो टीमों का और इजाफा किया गया है। जैथना थाना प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि एक टीम को बदायूं और दूसरी को मैनपुरी भेजा गया है। सीसीटीवी फुटेज में एटीएम के पास जो कार आकर रुकी थी, उसकी पड़ताल और पहचान के लिए दोनों टीमों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें