फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा : तीन दिन बीते, पुलिस नहीं लगा पाई ढाई वर्षीय बच्ची का सुराग

Mon, 26 Jan 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव में बच्चों के गुम होने का सिलसिला जारी है। तीन दिन पूर्व यहां से ढाई साल की बच्ची को बुर्का पहने महिला ले गई। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी अभी तक बच्ची का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

बागवाला थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी माया देवी ने बताया कि शुक्रवार को वह ढाई वर्षीय बेटी काव्या को एटा महोत्सव में मेला दिखाने लाई थीं। वहां से दोपहर लगभग 1:30 बजे बेटी लापता हो गई। काफी देर तक ढूंढने के बाद भी बेटी नही मिली तो मेला परिसर में बनी पुलिस कोतवाली पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किए। इसमें बच्ची को बुर्का पहने महिला ले जाती दिखाई दे रही है। मामले में तीन दिन बीत चुके हैं। अभी तक कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। बच्चों के लापता होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी दो बच्चे मेला परिसर से लापता हो गए थे। पुलिस की तत्परता से इन्हें ढूंढ लिया गया। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि बच्ची की खोज में कोतवाली नगर पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम भी लगाई है।

बच्ची के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
गांव मानिकपुर निवासी ढाई वर्षीय काव्या के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता राजेश कुमार ने बताया कि हमें बहुत डर लग रहा है कि बेटी किस हाल में होगी। वहीं, मां माया देवी ने रोते हुए कहा कि हमारी बच्ची जब से गई है घर सूना सा लग रहा है। पुलिस बेटी को जल्द से जल्द सुकशल ढूंढ कर हमें सौंपे और ले जाने वाले को सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें