फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा के चार कोनों पर स्थापित शिव मंदिर होंगे जगमग

विज्ञापन
सराय अगहत में स्तिथ प्राचीन शिव मंदिर ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कृषि प्रधान जिले में पर्यटन विभाग जिले के चारों कोनों में स्थापित चार प्राचीन शिव मंदिरों का जीर्णोद्घार और सौंदर्यीकरण कराने जा रहा है। चारों विधायकों के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने चारों शिव मंदिरों के जीर्णोद्घार के लिए पचास-पचास लाख रुपये का बजट बनाकर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत शासन ने जिले के चारों विधायकों से अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने के प्रस्ताव मांगे गए थे। इसी के तहत सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने शहर के प्रख्यात कैलाश मंदिर, मारहरा के विधायक वीरेंद्र लोधी ने मरथरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने सराय अगहत स्थित प्राचीन शिव मंदिर और विधायक जलेसर संजीव दिवाकर ने पटना पक्षी विहार और प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्घार और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव दिया था। पर्यटन विभाग ने प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद इसका सर्वे कराया और यहां विकास कार्य कराए जाने के लिए कार्ययोजना और उसका बजट बनाकर शासन को भेज दिया है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हरी झंडी मिलते ही बजट अवमुक्त हो जाएगा और शुरू करा दिया जाएगा।
ये होने हैं कार्य
पर्यटन विभाग द्वारा चारों शिव मंदिरों पर टाइल्स और रंगाई-पुताई के साथ ही वहां लोगों के बैठने के लिए बैंच, तालाब, पौधरोपण, पैदल पारपथ सहित अन्य विकास कार्य कराएगा।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग द्वारा एटा में पटना पक्षी विहार, कैलाश मंदिर, सराय अगहत और मरथरा स्थित प्राचीन शिव मंदिरों का पचास-पचास लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। प्रस्ताव जा चुका है, बजट अवमुक्त होते ही कार्य आरंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

अभिमन्यु सिंह, अपर सांख्यिकी अधिकारी, पर्यटन

प्राचीन कैलाश मंदिर फाइल फोटो ।संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें