बहन के यहां हाल ही में भागवत कथा हुई थी। जिसका सोमवार को भंडारा हुआ। जिसके चलते परिवार के अधिकांश लोग वहां रुक गए। यशपाल, अपनी पत्नी ममता, बेटी अशिमा (10), भतीजे शिवम (11) के साथ द्वारका स्थित अपने फ्लैट पर चले गए।
वहां मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। जिससे बचने के लिए भतीजे ने 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी तो बेटी के साथ यशपाल भी नीचे कूद गए। गिरते ही तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग पास के हाॅस्पिटल में लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
गांव में खबर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवम दो बहनों के बीच अकेला भाई था। गांव के लोग शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचते रहे। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक परिवार के ही हैं। सूचना मिलते ही कुछ लोग दिल्ली चले गए तो शेष घर पर ही हैं। शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव में लाया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
UP: आगरा में बवाल...युवक की माैत के बाद प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा तो किया पथराव; सड़क हादसे में तीन की गई जान