फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ई-कवच फीडिंग में प्रदेश में पहले स्थान पर एटा

Thu, 24 Jul 2025 04:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दस्तक अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता द्वारा हाउस होल्ड सर्वे कराया गया। इसमें आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की बीमारी, बच्चों में कुपोषण आदि की जानकारी जुटाती है। ई-कवच एप पर उनकी फीडिंग कर रही है। इस काम में 97.77 प्रतिशत फीडिंग के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत आशा संचारी रोग की खोज कर रही हैं। जुलाई माह में आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों की बीमारी व जानकारी करने को कहा गया। यह जानकारी विभाग की ओर से विकसित एप ई-कवच पर फीड करने के निर्देश दिए गए। इसी के तहत जिले में आशाओं द्वारा सर्वे का कार्य कर ई-कवच पर फीडिंग की गई। जिला इसमें प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया, जबकि बदायूं दूसरे, बरेली तीसरे व पीलीभीत चौथे पायदान पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें