फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बच्चों के बिलखने पर महिला प्रेमी को छोड़ वापस आई घर

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। बच्चों के बिलखने पर प्रेमी के साथ घर छोड़ने वाली महिला वापस पति के साथ घर चली गई। महिला की फर्रुखाबाद के एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद घर छोड़कर उसके साथ चली गई थी।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नगला शरद निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई है। काफी तलाश के बाद उसके फर्रुखाबाद में होने की जानकारी हुई। पुलिस ने उसे वापस बुलाने का प्रयास किया। बच्चों ने भी फोन पर महिला से संपर्क कर वापस आने को कहा, हर बार महिला के मना करने पर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस के दबाव बनाने पर महिला मंगलवार को प्रेमी के साथ थाने पहुंची। यहां पहुंचकर महिला ने पति के साथ घर जाने से इंकार करते हुए प्रेमी के साथ रहने की बात कही। मां के आने की सूचना पर उसके चारों बच्चे थाने आ गए। बड़ा बेटा 16 वर्ष का है। बच्चे मां का हाथ पकड़कर फूट-फूटकर रोने लगे। बच्चों को रोता-बिलखता देख थाने में मौजूद लोग भी भावुक हो गए। अंत में महिला की ममता भी जाग गई और वह पति के साथ घर जाने को राजी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें