फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाईस्कूल में 17 और इंटरमीडिएट में 4 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा का आयोजन मंगलवार को किया। राजकीय इंटर कॉलेज के एकमात्र परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के 17 और इंटरमीडिएट के 4 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, पेपर देने के बाद विद्यार्थियों ने पेपर आसान बताया।
विज्ञापन

शहर मुख्यालय पर सकीट रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले विद्यार्थियों की सघन तलाशी ली गई। उसके बाद प्रवेश पत्र देखकर उन्हें प्रवेश दिया गया। पहली पाली सुबह 8ः30 बजे से सुबह 11ः45 बजे तक आयोजित की गई। हाईस्कूल में कुल 16 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 426 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 17 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की गई। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5ः15 बजे तक आयोजित की गई। इंटरमीडिएट के 9 विषयों के लिए कुल 86 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 4 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। विद्यार्थियों ने पेपर आसान बताया।
विज्ञापन


बोले विद्यार्थी...
इंटरमीडिएट का नागरिक शास्त्र का पेपर था। पेपर कुल मिलाकर आसान रहा। सभी प्रश्न समय से हल कर लिए गए।
- पूजा
इंटरमीडिएट का भूगोल विषय का पेपर था। अंक में सुधार करने के लिए दोबारा से परीक्षा दी थी। उम्मीद है कि पहले से अच्छे अंक आएंगे।
- अंजलि
गणित विषय में कम अंक आने पर दोबारा परीक्षा दी है। इस बार उम्मीद है कि अच्छे अंक से गणित में पास हो जाऊंगा।
- सौरभ
नागरिक शास्त्र की दोबारा परीक्षा दी है। प्रश्न पत्र आसान रहा है। कुल मिलाकर इस पेपर में पास हो जाऊंगा।
- गोपाल
-वर्जन
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा का आयोजन एकमात्र परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। परीक्षा सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपंन्न हुई है। किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

- डॉ. इंद्रजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें