फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खुर्जा डिपो की बस में नशे में धुत यात्री का हंगामा, परिचालक से भिड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के अलीगंज तिराहा पर एक खुर्जा डिपो की रोडवेज बस में परिचालक के साथ एक शराबी युवक ने अभद्रता कर दी। यहां तक उसकी टिकट मशीन और बैग को खींचा। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

खुर्जा डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 78 केटी 5484 अलीगंज से दिल्ली की ओर से जा रही थी। परिचालक अरविंद कुमार ने बताया कि एक यात्री शराब के नशे में जीसुखपुर से एटा के लिए सवार हुआ। टिकट मांगने पर उसने अभद्रता शुरू कर दी। बाद में एटा पहुंचने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। परिचालक का आरोप है कि यात्री ने उसके साथ मारपीट की, बैग छीनने की कोशिश की और टिकट मशीन तोड़ दी। वहीं यात्री दलबीर सिंह का कहना है कि परिचालक ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट की जिससे उसे चोटें आई हैं। कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यात्री के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है जिससे विवाद बढ़ा। इस मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें