फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एसपी सिंह बघेल ने रेलमंत्री से की अवागढ़ स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मांग

विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र सौंपते केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल। स
विज्ञापन
एटा। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान बरहन-एटा रेलखंड के अवागढ़ रेलवे स्टेशन पर एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर ट्रेन के नियमित ठहराव की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने रेल मंत्री को एक आग्रह-पत्र सौंपते हुए जनहित में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अवागढ़ रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, किसान, व्यापारी, कर्मचारी और आम नागरिक आगरा, एटा सहित अन्य स्थानों की यात्रा करते हैं। इसके बावजूद ट्रेन संख्या 51901 व 51902 का स्टेशन पर नियमित ठहराव न होने से यात्रियों को दिक्कतों का करना पड़ रहा है। उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशनों तक जाना पड़ता है, जिससे समय और किराया दोनों अधिक लगते हैं। कहा कि अवागढ़ एक महत्वपूर्ण कस्बा होने के साथ ब्लॉक, थाना और नगर पंचायत का मुख्यालय भी है। ऐसे में यहां ट्रेन का नियमित ठहराव होने से न केवल नगर बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और व्यापार के लिए प्रतिदिन आगरा एवं एटा आने-जाने वाले लोगों की यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक हो सकेगी।
उन्होंने रेल मंत्री से यात्रियों की सुविधा और जनहित को देखते हुए अवागढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के नियमित ठहराव के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मांग पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन देते हुए संबंधित रेलवे अधिकारियों से नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें