फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मंदिर से चार मूर्तियां चोरी, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
जलेसर के शेरगंज मोहल्ला में देवी मंदिर से मूर्ति चोरी होने के बाद धरना देते लोग। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। सावन माह के पहले सोमवार को मोहल्ला शेरगंज स्थित प्राचीन नीम वाली मां देवी मंदिर में स्थापित भगवान शिव परिवार की चार मूर्तियां स्थापना के कुछ घंटों बाद ही रहस्यमय तरीके से चोरी हो गईं। इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले को मंदिर के भूखंड को लेकर चल रहे लंबे विवाद से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

विवाद और मूर्तियों की स्थापना प्राचीन मंदिर के भूखंड को लेकर मोहल्ला शेरगंज में रमेश शर्मा और सभासद आशा सिंह के पति जेपी सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इस विवाद के चलते करीब दो माह पूर्व एसडीएम पीयुष रावत ने मंदिर की सुपुर्दगी नगर पालिका परिषद को सौंप दी थी। सावन माह के पहले सोमवार को जेपी सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर मंदिर परिसर में भगवान शिव सहित उनके परिवार की चार मूर्तियों की स्थापना कराई थी। मूर्तियों की स्थापना के बाद दोपहर से लेकर देर शाम तक मंदिर में भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन हुआ। रहस्यमय चोरी और आक्रोश मंगलवार की सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो मूर्तियां गायब देखकर दंग रह गए। मूर्तियों को उखाड़े जाने के अवशेष मौके पर मिले। मूर्तियों के चोरी होने की खबर फैलते ही कस्बे में खलबली मच गई और लोग एकत्रित हो गए। लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।
पुलिस की जांच और भूखंड विवाद पुलिस और स्थानीय लोग मूर्ति चोरी के इस प्रकरण को मंदिर की भूमि को लेकर चल रहे विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मूर्तियों की स्थापना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे मंदिर की भूमि का विवाद सामने आ रहा है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शेरगंज के प्राचीन मंदिर की भूमि को लेकर सभासद आशा सिंह के पति जेपी सिंह और रमेश शर्मा के बीच कई वर्ष से विवाद चल रहा है। मंदिर परिसर में रमेश शर्मा की चार दुकानें हैं, जिनमें वह कई दशक से कारोबार कर रहे हैं। एक-दो वर्ष से एक दुकान का निर्माण कराने पर उनका जेपी सिंह से विवाद पैदा हो गया। इसको लेकर लेखपालों ने पैमाइश कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी, तनाव पैदा होने पर पुलिस भी तैनात रही। विवाद बढ़ने पर एसडीएम ने काम रुकवाते हुए मंदिर की सुपुर्दगी पालिका को दे दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें