फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्राचीन शिव मंदिर से आठ किलो पीतल का घंटा चोरी

विज्ञापन
जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव देहलिया पूठ के प्राचीन शिव मंदिर में चोरों द्वारा लगाई गई सीढ़ी। स
विज्ञापन
अलीगंज। जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव देहलिया पूठ के प्राचीन शिव मंदिर से चोर आठ किलो पीतल का घंटा चोरी कर ले गए। दो वर्ष पहले मंदिर की मूर्ति खंडित की गई थी। लोगों ने पुलिस से खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव दहेलिया पूठ के प्राचीन शिवमंदिर से क्षेत्र के लोगों की विशेष आस्था है। सोमवार की रात को कुछ चोर प्राचीन शिवमंदिर से पीतल का घंटा चोरी कर ले गए, जिसका वजन आठ किलो था। सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना को लोगों के पहुंचने पर मंदिर के मुख्यद्धार का ताला टूटा देखकर दंग रह गए। मंदिर से पीतल के घंटा चोरी की खबर पर गांव में हलचल पैदा हो गई। कुछ ही देर में मंदिर पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। चोरी की घटना पर लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा इस घटना को जान बूझकर अंजाम दिया गया है, अराजक तत्व उनकी आस्था पर चोट कर गांव का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। गांव के कैलाश पांडेय ने थाने में दी तहरीर में कहा है मंदिर के मुख्यद्धार का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और मंदिर परिसर में रखी सीढ़ी के माध्यम से घंटा उतारकर ले गए। उन्होंने पुलिस को बताया दो वर्ष से पहले अराजक तत्वों ने मंदिर की मूर्तियों को खंडित कर दिया था। थाना प्रभारी ने कहा प्राचीन मंदिर से घंटा चोरी होने की घटना की शीघ्र ही खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें