फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिले में स्वाइन फ्लू के दो और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में स्वाइन फ्लू के दो और मामले सामने आए हैं। ये मरीज पटियाली गेट और जैन गली क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। निजी लैब की जांच में दोनों मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी इन मामलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

बताया गया है कि दोनों मरीजों की तबीयत खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए आगरा ले जाया गया है जहां एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि निजी लैब में जांच के दौरान दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। विभाग को इसकी जानकारी मिली है। उनका कहना है कि मरीजों की स्थिति और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल दोनों मरीजों का इलाज आगरा में चल रहा है। विभागीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें