फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला शिक्षामित्र से छेड़छाड़, अश्लील मैसेज भेजने पर फंसे बीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर निवासी एक महिला शिक्षामित्र ने फिरोजाबाद के एका ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) श्रीकांत पटेल पर छेड़छाड़, आपत्तिजनक हरकत करने और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। एटा नगर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला शिक्षामित्र एका क्षेत्र में कार्यरत है। बीईओ श्रीकांत पटेल एटा शहर से एका तक कार से आते-जाते हैं। आरोप है कि विद्यालय संबंधी सूचनाएं फोन पर लेने के दौरान उन्होंने महिला शिक्षामित्र से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की। 29 जुलाई को विद्यालय देर से पहुंचने पर महिला शिक्षामित्र ने बीईओ को फोन पर सूचना दी तो आरोपी ने कथित तौर पर भरोसा दिलाया कि वह उसे कोई भी परेशानी नहीं होने देंगे। उन्होंने उसे अपने साथ कार में चलने का प्रस्ताव दिया।
आरोप है कि तीन और चार अगस्त को बीईओ ने पीड़ित शिक्षामित्र को कार से स्कूल छोड़ने के बाद बिना स्कूल आए घर रहने का प्रलोभन भी दिया। पांच अगस्त को विद्यालय से लौटते समय वह महिला शिक्षामित्र को अपनी कार में बैठाकर एटा ले आए। रास्ते में कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें कीं और शारीरिक छेड़छाड़ की। विरोध करने पर नौकरी से हटाने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का आरोप है कि बीईओ ने उसके मोबाइल पर लगातार आपत्तिजनक व अश्लील संदेश भेजकर दबाव बनाया। 24 अगस्त को सुबह से ही लगातार संदेश भेजकर उन्हें बुलाने का प्रयास किया। परेशान होकर महिला ने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस से मामले की शिकायत की गई।

बॉक्स
बीएसए ने बनाई तीन सदस्यीय जांच कमेटी
फिरोजाबाद। महिला शिक्षामित्र की शिकायत के बाद बीएसए अनिल कुमार ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी बीएसए को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। मामले में शिक्षामित्र के पति ने बृहस्पतिवार को बीएसए को शिकायती पत्र सौंपा था। गठित कमेटी में लेखाधिकारी, टूंडला एबीएसए और नगर शिक्षाधिकारी शामिल हैं। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर हमने कमेटी गठित कर दी थी। इसके बाद रक्षाबंधन की छुट्टियां पड़ गई थीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें