फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर सभी हिंदुओं के लिए गौरव

विज्ञापन
जीटी रोड ​​स्थित भाजपा कार्यालय पर भूमि विकास बैंक के र्निविरोध नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फ
विज्ञापन
मारहरा। अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तीसरी वर्षगांठ पर कस्बे में भव्य श्रीराम की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता और विधायक वीरेंद्र लोधी ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारकर किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए श्रीराम, वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम-सीता, लक्ष्मण के साथ ही हनुमानजी, भगवान शिव के अनेक स्वरूप, ऑपरेशन सिंदूर एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सहित अनेक आकर्षक झांकियां शामिल थी। साउंड पर बज रहे श्रीराम के भजन पर भक्त झूम रहे थे। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर आरती उतारकर स्वागत कर प्रसाद वितरण किया गया। कस्बे के श्रीशिव चिंताहरण मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा मोहल्ला मखमूलगंज, तालागढ़, बड़ा बाज़ार, मिरहची अड्डा, हैदरी चौक होती हुई हनुमान चौक पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनना देश के सभी हिंदूओं के लिए गौरव की बात है। विधायक वीरेंद्र लोधी ने कहा अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण होना मोदी-योगी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। शोभायात्रा में अशोक सक्सेना, अरविंद गोयल, रामदास लोधी, सुनील वार्ष्णेय, नवल पालीवाल, आशीष साराभाई, निखिल पंडित, आदित्य उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

अयोध्या के श्रीराम मंदिर की वर्षगांठ पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

अलीगंज। अयोध्या के श्रीराम मंदिर की वर्षगांठ पर कस्बों सहित देहात क्षेत्र में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। जगह-जगह भंडारे आयोजित कर प्रसाद वितरण किया गया। कस्बे के पुरानी तहसील चौराहे पर रामभक्तों ने विशेष प्रसाद का वितरण किया गया। वर्षगांठ पर पूरा कस्बा जयश्रीराम के जयकारे से गुंजयमान रहा। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा 22 जनवरी का दिन आस्था, विश्वास और भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक है। कार्यक्रम में कुलदीप मिश्रा, मोहित जैन, शिवम सक्सेना, भानुप्रताप सिंह, मोहन राठौर, डिंपल राठौर सहित बड़ी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे। इसके अलावा जैथरा कस्बा में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने भंडारे में भाग लिया। यहां लोगों की समस्याएं सुनीं और प्रसाद वितरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें