फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने की शिला पट्टिका प्रकरण में कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं तथा मारहरा ब्लॉक में शिला पट्टिका तोड़े जाने के विरोध में 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तोमर और जिला मंत्री नेम सिंह वर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान और दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देते हुए बताया कि 8 अप्रैल को मारहरा ब्लॉक में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान स्थापित शिला पट्टिका को 22 जून को अज्ञात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में 24 जून को थाना मिरहची में तहरीर दी। उसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। संघ ने चेतावनी दी कि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन में शिक्षकों के वेतन का भुगतान प्रत्येक माह 1 से 3 तारीख के बीच सुनिश्चित करने, लंबित चयन वेतनमान लागू करने, बीआरसी पर नियम विरुद्ध संबद्ध कर्मचारियों को मूल विद्यालय भेजने, लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण करने तथा जिन विद्यालयों में पुस्तकें नहीं पहुंची हैं वहां तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस दौरान धर्मेंद्र उपाध्याय, आलोक वार्ष्णेय, संजय चौहान, राहुल सिंह चौहान, विनय प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह, हाकिम सिंह, धर्मदेव लोधी, नागेंद्र सिंह, अनुराग उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें