फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खुले मैनहोल और गड्ढे बन रहे हादसों का कारण, बारिश में बढ़ा खतरा

विज्ञापन
शहर के आगरा रोड पर अग्निशमन कार्यालय के सामने खुला मेनहोल। संवाद
विज्ञापन
एटा। शहर में नगर पालिका व जल निगम की लापरवाही की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की सीवर लाइन के मेनहोल के ढक्कन बरसात के बाद कई स्थानों पर खुल गए हैं। यह मेनहोल हादसे का कारण बन रहे हैं। इसी वजह से कई वार दोपहिया वाहन चालक पानी भरा होने के कारण असंतुलित होकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन

शहर में सीवर लाइन के मेनहोल समस्या का सबब बन रहे हैं। बरसात के बाद यह खुल गए हैं और लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख रूप से शहर के जीटी रोड पर एटा क्लब के सामने बरसात के दौरान मेनहोल खुल जाने की वजह से सड़क तालाब में तब्दील हो गई थी। इतना ही नहीं शहर के वर्मा नगर मोहल्ले में भी एक मेनहोल खुला पड़ा है, उसके पास ही काफी गहरा गड्ढा भी हो गया है। पालिका की ओर से सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है, मगर उस गड्ढे को छोड़ दिया गया है। रेलवे रोड पर सड़क बनने से पटरी नीची हो गई हैं। यहां भी बारिश में जलभराव हो जाता है। बारिश के दौरान वाहन सवार यहां गिर जाते हैं। शृंगार नगर में जगह-जगह सड़क बैठी हुुई है। इंटर लॉकिंग टूटने से रास्ता ऊबड़ खाबड़ हो गया है। होली मोहल्ला में भी सड़कों में गड्ढे हादसे का कारण बन सकते हैं। यही स्थिति कमोवेश निधौली रोड की है।

केस 1-
आगरा रोड पर अग्निशमन विभाग के कार्यालय के सामने भी एक मेनहोल खुला हुआ है। कैलाशपुरी निवासी विनीत कुमार ने बताया कि मंगलवार को बरसात के दौरान उधर से गुजर रहा था तो पानी भरा होने की वजह से पता नहीं चला और बाइक का पहिया इसमें चला गया। हादसे में चुटैल होने से बच गया।
विज्ञापन


केस-2
शहर के पॉश कॉलोनी अरुणा नगर में स्टेट बैंक के पास पुलिया टूटी हुई है। यहां गहरा गड्ढा है। यहां रमेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को बरसात के दौरान रेलवे रोड की ओर जा रहा था। उसी समय स्टेट बैंक के पास बनी पुलिया टूटी होने के कारण उसमें पैर चला गया। पैर में मोच आई है।

बोले लोग
शहर की सड़कों पर जगह-जगह खतरा है। मेनहोल खुले होने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
मांडवी दुबे, गोकुल बिहार कालोनी
-
कई बार पानी भरा होने के कारण खुला मेनहोल दिखता नहीं है, जिसकी वजह से लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
सोमेश पचौरी, भगीपुर

वर्जन-
शहर में जो भी मेनहोल खुले पड़े हैं उनको बंद कराया जाएगा। इसके साथ ही जो पुलिया टूटी हैं उनको सही कराया जाएगा। सड़कों के प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास करा उनका निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

निहाल सिंह, ईओ नगरपालिका
- दीपक

शहर के आगरा रोड पर अग्निशमन कार्यालय के सामने खुला मेनहोल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें