फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइकों की टक्कर में बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सकीट। औंछा रोड पर रविवार की शाम को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक बालक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव करमचंद्रपुर निवासी रंजीत बाइक से कस्बा आया हुआ था। उसके साथ उसका पुत्र कार्तिक (6) और परिवार की बालिका राखी बाइक पर थी। कस्बे से खरीदारी करके वापस गांव जा रहे थे। गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में इन तीनों सहित दूसरी बाइक पर सवार आबिद निवासी सेना कलां भी घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। यहां से चारों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां कार्तिक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें