फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डीएम साहब...आपके आदेश भी नहीं सुनते रोडवेज बसों के चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पहले अपने विभाग के मुखिया एआरएम के आदेश को रोडवेज बसों के चालकों ने अनसुना कर दिया। बाद में डीएम के आदेश पर भी ध्यान नहीं दिया। अपनी मनमानी कायम रखते हुए बसों को सड़क पर ही खड़ा कर यात्रियों को उतारने-चढ़ाने का सिलसिला जारी है। इसके कारण जीटी रोड और आगरा रोड पर दिन में कई बार जाम के हालात बनते रहते हैं।रोडवेज बस स्टैंड शहर के अंदर जीटी रोड के किनारे बना हुआ है। नियम है कि बसों को परिसर के अंदर खड़ा करने के बाद ही यात्रियों को चढ़ाया और उतारा जाए। इसके बाद बस को सीधे गंतव्य के लिए बढ़ा दिया जाए। लेकिन यात्रियों को भरने की होड़ में चालक बसों को स्टैंड परिसर से बाहर निकालकर जीटी रोड के दोनों ओर तथा आगरा रोड पर खड़ा कर देते हैं। स्थिति यह हो जाती है कि जीटी रोड पर एक ही समय में 10 से 12 बसें तक खड़ी नजर आती हैं। जबकि आगरा रोड पर चार-पांच बसें खड़ी होना आम बात है। बची कसर प्राइवेट बसें और अन्य सवारी वाहन खड़े होकर पूरी कर देते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी ऐसा ही कुछ नजारा था। हफ्ते के पहले दिन सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ अधिक होती है। ऐसे में रोडवेज बसें सड़क पर खड़ी होने से सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। खासतौर से बच्चों के स्कूल आने-जाने के समय हालात और बिगड़ गए। आठ-दस मिनट जाम में फंसने के बाद ही लोग इन स्थानों से आगे बढ़ पा रहे थे। इस तरह की समस्या की शिकायतों पर डीएम प्रेम रंजन सिंह ने 19 सितंबर को एसडीएम, एआरएम और यातायात प्रभारी को पत्र जारी किया था। निर्देश दिए थे कि जाम नहीं लगना चाहिए। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए। लेकिन न तो किसी पर कार्रवाई हुई और न ही जाम लगना बंद हुआ।

सड़कों पर बसें हरगिज खड़ी नहीं होनी चाहिए। इस मामले में एआरएम और यातायात पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कराई जाएगी। डीएम के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- भावना विमल, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें