फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम का हो इंतजाम: आठ चौराहों-तिराहे की निगरानी, फिर भी जाम से नहीं मिल रही राहत

विज्ञापन
हाथी गेट चौराहे पर रविवार को लगा जाम। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
एटा। शहर में बढ़ते यातायात दबाव के बीच जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। शहर के प्रमुख आठ चौराहों-तिराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस और होमगार्ड तैनात हैं, लेकिन सीमित संसाधनों और वीआईपी ड्यूटी के कारण व्यवस्था प्रभावित होती है।
विज्ञापन


शहर के घंटाघर, बाबूगंज, हाथी गेट, जीटी रोड, आगरा रोड, अलीगंज रोड, कासगंज रोड और मेडिकल कॉलेज क्षेत्र सहित प्रमुख चौराहों पर प्रतिदिन भारी वाहनों और छोटे वाहनों का दबाव रहता है। सुबह स्कूल और कार्यालय खुलने तथा शाम को बाजार के समय जाम की स्थिति अधिक गंभीर हो जाती है। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों के साथ होमगार्ड भी लगाए हैं। हालांकि कई बार वीआईपी ड्यूटी, त्योहारों और विशेष आयोजनों में जवानों की तैनाती होने से शहर के चौराहों पर उपलब्ध स्टाफ कम पड़ जाता है। ऐसे में वाहन चालकों की मनमानी और अवैध पार्किंग भी जाम की बड़ी वजह बनती है।
शहर के मोहल्ला मयूर विहार निवासी रामलाल का कहना है कि केवल चौराहों पर पुलिस बल बढ़ाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। इसके लिए अवैध पार्किंग पर सख्ती, अतिक्रमण हटाने, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए निर्धारित स्टैंड की जरूरत है यातायात प्रभारी अब्दल कादिर ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उपलब्ध संसाधनों के अनुसार ट्रैफिक पुलिस और होमगार्डों की तैनाती की जाती है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाता है। वीआईपी ड्यूटी के दौरान भी शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाती है। जाम की समस्या वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


यह हैं शहर के प्रमुख चौराहे-तिराहेः
पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक, हाथी गेट चौराहा, बजरंगबली चौराहा, अलीगंज चुंगी चौराहा, नन्नूमल चौराहा, ठंडी सड़क तिराहा, रेलवे रोड तिराहा, कैलाशगंज तिराहा इन पर भीड़ बढ़ते ही जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें