फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत

विज्ञापन
मृतक राहुल का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। हाईवे पर पिलुआ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात भदुआ गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव नगला बीच थाना ढोलना जिला कासगंज निवासी राहुल (30) वर्तमान में दुर्गा कॉलोनी गली नंबर दो में रह रहे थे। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और कासगंज के सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज और शिवा इंटर कॉलेज में एनएमएमएस का कार्य देखते थे। वह बुधवार शाम करीब छह बजे कॉलेज से घर के लिए निकले थे। रात करीब 12:30 बजे भदुआ गांव के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में राहुल बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मोबाइल से देर रात ही परिजन को सूचना दी। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजन के मुताबिक राहुल घर के बजाय भदुआ गांव के पास कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। पिलुआ थाना प्रभारी संदीप सिंह राणा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। हादसा करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें