फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छह घंटे बरसे मेघ, गर्मी-उमस से राहत

विज्ञापन
शहर के जीटी रोड पर मंगलवार को बारिश के दौरान गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
एटा। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को मंगलवार को आखिरकार राहत मिल गई। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और शुरू हुई बारिश देर शाम तक रुक-रुक कर होती रही। करीब छह घंटे तक चले बारिश के दौर से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। हालांकि जिले के कई ग्रामीण इलाकों में पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान अब भी अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मौसम साफ था और तेज धूप खिली हुई थी। सुबह करीब 10 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद बारिश थम गई। दोपहर करीब एक बजे फिर घने बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक लगातार बारिश होने के बाद कुछ समय के लिए मौसम साफ हुआ, लेकिन आधे घंटे बाद फिर बारिश शुरू हो गई। यह सिलसिला शाम सात बजे के बाद तक चलता रहा।
बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। बाजारों में खरीदारी कर रहे लोगों को दुकानों और छज्जों के नीचे शरण लेनी पड़ी। वहीं बच्चों और युवाओं ने बारिश का आनंद लिया। लंबे समय बाद हुई अच्छी बारिश से लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की या बिखरी बारिश होने से किसान संतुष्ट नजर नहीं आए। धान, बाजरा और अन्य खरीफ फसलों के लिए अच्छी वर्षा की उम्मीद में किसान अब भी आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें