फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तालाब में डूबने से राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। देहात कोतवाली क्षेत्र के नगला इमलिया गांव में शुक्रवार को 22 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अनूप पुत्र निवासी नगला इमलिया के रूप में हुई है। वह पेशे से राजमिस्त्री था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अनूप शाम 5 बजे शौच के लिए गांव के बाहर गया था। इसी दौरान तालाब के किनारे उसका पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तालाब में गिरते देखा तो तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद अनूप को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें