फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युवक मिला मलेरिया पॉजिटिव, 2400 ने बनाए पर्चे

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को 17 वर्षीय युवक मलेरिया पीड़ित निकला जिसे सामान्य वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं, मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में करीब 2400 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों का उपचार लिया।मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में सौरभ कुमार (17) निवासी रुकमणी विहार कॉलोनी शुक्रवार को मलेरिया पीड़ित निकला। सौरभ ने बताया कि 7 जुलाई को बुखार आया था। बुखार की दवा लेने के लिए मेडिकल कॉलेज आए जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को मलेरिया की जांच कराई गई जिसमें पीड़ित निकला।
विज्ञापन

वहीं मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब 2400 मरीजों के पर्चे बनाए गए। मेडिसिन वार्ड में करीब 600 मरीजों की ओर से उपचार लिया गया। यहां उल्टी, दस्त, बुखार और पेट दर्द के मरीज पहुंचे। डॉ. कासिफ ने बताया कि बुखार के मरीजों की मलेरिया व डेंगू की जांच कराई जा रही है। गंभीर मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। शुक्रवार को सामान्य वार्ड में कुल 33 मरीज भर्ती किए गए।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यानः
- सड़क किनारे खुली हुई चीजों का सेवन न करें।
- जंक फूड व फास्ट फूड का सेवन न करें।
- नारियल के साथ मौसमी जूस का सेवन करें।
- बुखार आने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें