फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शराब के ठेके पर नशे में धुत युवकों का हंगामा, ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज रोड स्थित आईटीआई कॉलेज के पास शनिवार की देर रात शराब के ठेके पर नशेबाजों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने सेल्समैन के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा ठेके पर ईंट-पत्थर फेंककर उत्पात मचाया। घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें एक युवक ठेके पर मौजूद लोगों के साथ अभद्रता करता और ईंट फेंकता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


ठेका संचालक दिनेश सिंह ने कोतवाली देहात पुलिस को बताया कि ठेके के बराबर में चाय की दुकान है। इसको चलाने वाले चंद्रभान और जयचंद शराब पीकर शनिवार की देर शाम दुकान पर आए और सेल्समैन के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसको पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने ठेके पर ईंट-पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। कोतवाली देहात प्रभारी कृष्णकांत लोधी ने बताया कि मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें