फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिला सहकारी बैंक में 44 पद रिक्त होने पर स्टाफ की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्र पाल सिंह ने कहा एटा-कासगंज जिले में 44 पद रिक्त हैं। स्टाफ की कमी होने पर स्थानांतरण पर रोक लगा रखी है, साथ ही स्टाफ की कमी पूरी करने के लिए रिक्त पदों पर भर्ती को सेवा मंडल लखनऊ को अधियाचन प्रेषित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा अधियाचन के क्रम में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, शीघ्र ही स्टाफ पूरा होने पर कर्मचारियों अधिकारियों को उनके हिसाब से स्थानांतरण किए जा सकेंगे। बैंक अध्यक्ष ने कहा प्रबंधन समिति बैंक अधिकारियों कर्मचारियों के साथ हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ है। उन्होंने कहा बैंक की अमांपुर शाखा के प्रबंधक जितेंद्र पाल सिंह और शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सिंह बैंक यूनियन के प्रदेश स्तर एवं जिले स्तर पर पदाधिकारी हैं। प्रदेश स्तर पर होने वाले बैंक कार्मिकों का प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर हो रहा है। स्थानीय जिले के में इनकी तैनाती होने पर ग्राहक भ्रमित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें