फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कट्टीघर पर छापा: भैंसों की खाल बरामद, सात पशु कराए मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। नगर के बड़ा बाजार मोहल्ले में एक मकान के पीछे अवैध रूप से पशु कट्टीघर चल रहा था। बुधवार को पुलिस ने छाप मारकर भैंसों की कई ताजा व पुरानी खाल बरामद कीं। मौके से सात भैंसों को भी मुक्त कराया, जिन्हें कटान के लिए लाया गया था।उपनिरीक्षक ब्रजमोहन सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि बड़ा बाजार निवासी अकरम के मकान के पीछे खाली परिसर में बड़े पैमाने पर भैंसों का अवैध कटान किया जा रहा है। वहां से मांस की सप्लाई की जा रही है। इस पर दोपहर करीब 1:30 बजे वहां छापा मारा गया। वहां मांस की बदबू आ रही थी और जमीन पर खून के निशान मिले। परिसर में बने एक पुराने कमरे की तलाशी लेने पर वहां भैंसों की पुरानी व ताजा खालों का ढेर मिला। साथ ही वहां सात जिंदा भैंस भी बरामद हुईं। पुलिस की आहट पाकर आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अकरम, बिलाल उर्फ रोहित, अफसर और शहजाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहित और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। बरामद की गई भैंस की खालों को जेसीबी की मदद से गहरा गड्ढा खुदवाकर जमीन में दबा दिया गया। वहीं बरामद सात भैंसों को स्थानीय निवासियों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें