फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पारियों की मांग पर एक घंटे बढ़ा समय, रात 11 बजे तक खुलेंगे होटल-ढाबे

विज्ञापन
होटल ढाबा के समय को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल राठी व अन्य
विज्ञापन
एटा। शहर के होटल एवं ढाबों को रात 10 बजे के बाद बंद कराने की पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को होटल एवं ढाबा संचालकों के साथ उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने समय-सीमा हटाने की मांग करते हुए कहा कि देर रात का समय होटल-ढाबों के कारोबार का मुख्य समय होता है और 10 बजे बंदी से व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

होटल संचालक पीके पुंढीर ने कहा कि अधिकांश होटल-ढाबों का मुख्य कारोबार रात 10 बजे के बाद शुरू होता है। ऐसे में समय से पहले बंद कराने से व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए, वैध रूप से कारोबार कर रहे व्यापारियों का ध्यान रखा जाए।
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल राठी ने कहा कि व्यापारी हमेशा प्रशासन के साथ खड़े रहे हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते हैं। यदि किसी होटल या ढाबे पर कोई शिकायत है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए, लेकिन सभी प्रतिष्ठानों को एक समान समय-सीमा में बांधना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापार प्रभावित होने से अनेक परिवारों की आजीविका पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद एसएसपी डॉ. इलामारन ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। चर्चा के बाद तत्काल राहत देते हुए होटल एवं ढाबों के संचालन का समय बढ़ाकर रात 11 बजे तक कर दिया गया। इस निर्णय पर व्यापारियों ने संतोष जताते हुए एसएसपी का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आगे भी व्यापार और कानून-व्यवस्था के बीच संतुलन बनाए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें