फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाईटेंशन लाइन और कटे तार से लगा करंट, दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। करंट लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में बुधवार को किसान और हलवाई गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को परिजन ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इनमें किसान की हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया, जबकि हलवाई का मेडिकल कॉलेज में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


निधौलीकलां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी मुनीश पाल बुधवार को खेत पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया। उनकी चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने उन्हें परिजन की मदद से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। वहीं, कोतवाली नगर क्षेत्र के भगीपुर निवासी शिवम हलवाई का काम करते हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर पर सबमर्सिबल से पानी भर रहे थे। इसी दौरान बिजली के कटे तार के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया। परिजन शिवम को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हलवाई को मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें