फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गैंगस्टर एक्ट के दोषी को तीन साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक मुकदमे में विशेष न्यायाधीश सारिका गोयल ने मंगलवार को फैसला सुनाया। दोषी अनीस उर्फ हनीस निवासी मुईद्दीनपुर ढवारसी थाना मसूरी जिला गाजियाबाद को तीन साल कैद की सजा दी है।
विज्ञापन

तत्कालीन पिलुआ थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने 17 सितंबर 2022 को थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें लिखा था कि मान सिंह अहेरिया निवासी गांव बंथल का सुसंगठित गिरोह है जो डकैती, लूट, चोरी आदि गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर धनोपार्जन करता है। अनीस उर्फ हनीस भी गिरोह का सदस्य है। दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने पर अदालत ने अनीस को दोषी पाया।
उसे तीन साल के कठोर कारावास सहित 10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित करने का आदेश दिया है। अर्थदंड न भरने पर उसे तीन माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें