राजा का रामपुर। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चंदनपुर में सांड के हमले से घायल किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
रविवार की सायं 5 बजे प्रहलाद (65) अपने खेत पर खड़ी मक्का की फसल में कुछ कार्य करने गये थे। वहीं पड़ोस के खेत में कार्य कर रहे उसी गांव के रमेश पर एक सांड ने हमला कर दिया जिससे रमेश घायल हो गये। वहीं पास में अपने खेत पर मौजूद प्रहलाद ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो सांड़ ने उन पर भी हमला कर दिया। कई बार सींगों से उठाकर पटका जिससे उनके काफी अंदरूनी चोटें आईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गए। जहां मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद