फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 255 ने छोड़ दी डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा बृहस्पतिवार को शुरू की गई। पहले दिन दो पालियों में 17 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 255 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी, शेष 8413 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

पहली पाली में तृतीय सेमेस्टर के कुल 4286 प्रशिक्षु पंजीकृत थे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले प्रशिक्षुओं के प्रवेश पत्र देखे गए। उसके बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। पहली पाली में शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार विषय की परीक्षा में 4161 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी।
शेष 125 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में समावेशी शिक्षा विषय की परीक्षा में कुल 4382 प्रशिक्षु पंजीकृत थे। दूसरी पाली दोपहर 1ः30 बजे से 3ः30 बजे तक आयोजित की गई। इसमें 4252 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी शेष 130 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देने के बाद प्रशिक्षुओं ने बताया कि पेपर आसान रहा। समय से हल कर लिया गया।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज आदि परीक्षा केंद्रों का जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह और डायट प्राचार्य आराध्य उपाध्याय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई अनियमितता नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें