फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मौसम बदलते ही डेंगू-मलेरिया का कहर, मेडिकल कॉलेज में 7 भर्ती

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। मौसम बदलने के साथ ही जिले में मलेरिया के साथ डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में एक मलेरिया और छह डेंगू पीड़ित मिले। सभी को बाल वार्ड और सामान्य वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। वहीं, मिरहची क्षेत्र के रसूलपुर गढ़ौली गांव में भी कई लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरीजों की जांच कराई है।
मेडिकल कॉलेज के बाल वार्ड में भर्ती कासगंज के बदोपुर निवासी अमन (14) के पिता राम खिलाड़ी ने बताया कि उसे डेढ़ माह से बुखार आ रहा था। निजी क्लीनिक पर उपचार के बाद भी आराम नहीं मिला। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में पहुंचे, जहां मलेरिया और डेंगू की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं, नगला गोकुल निवासी करिश्मा (14) के पिता किशनवीर ने बताया कि उसे 10 दिन से बुखार था। निजी उपचार से आराम न मिलने पर मेडिकल कॉलेज आए, जहां डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अलावा रिजोर निवासी शिखा (13) की जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

सामान्य वार्ड में भर्ती भगीपुर निवासी विमलेश (40), जैथरा निवासी सोनम (26), नगला गोकुल निवासी अवधश्री (60) और सौंहार निवासी मीना देवी (70) की भी मलेरिया व डेंगू की जांच कराई गई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि रंजन ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति में सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव पर नजर बनाए हुए है। प्रतिदिन कैंप के माध्यम से मरीजों को दवाएं वितरित की जा रही हैं और बुखार पीड़ितों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें