फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेत में मिला मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव सूरजपुर स्थित एक खेत में मंगलवार शाम 55 वर्षीय अधेड़ का शव मिला है। खेत पर पहुंचे किसानों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त गां नगला धनू निवासी रामवीर (55) के रूप में कर परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि रामवीर मंगलवार को घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। वह मानसिक रूप से बीमार थे और अक्सर अधिक गर्मी लगने की शिकायत करते थे। सूचना मिलने पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें