एटा। कई दिनों से चल रहे कोरोना के भयंकर संक्रमण के बीच शुक्रवार को मरीजों की संख्या में हल्की गिरावट दर्ज की गई। 150 नए मामले सामने आए। हालांकि वायरस से मौत का सिलसिला नहीं थम रहा। बागवाला कोविड अस्पताल में दो संक्रमित लोगों की और जान गई है। अब जिले में कुल केस का आंकड़ा बढ़कर 7872 हो गया है।
शहर के मोहल्ला पीपल अड़्डा निवासी एक बुजुर्ग महिला चार दिन पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। उन्हें बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात उसकी मौत हो गई। इनके अलावा कासगंज की स्टैट बैंक कॉलोनी निवासी एक युवक तीन दिन पूर्व पॉजिटिव आया था। उसे भी बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
कोरोना अपडेट
कुल पॉजिटिव केस- 7872
स्वस्थ हुए- 4530
जिले में मौत- 97
सक्रिय केस- 3245
बागवाला कोविड अस्पताल में दो संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं जिले में 150 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गंभीर बीमार लोगों को अस्पताल और सामान्य रोगियों को होम आइसोलेट कराने के लिए मेडिकल टीमें लगाई गई हैं। -डॉ. सीएल यादव, नोडल अधिकारी कोविड अस्पताल।