फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिलाओं-युवतियों के फोटो खींचकर एआई से करता था मॉर्फिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अश्लील फोटो और वीडियो के साथ पकड़ा गया घुंघरू कारोबारी मुदित गुप्ता पॉर्न सामग्री देखने का बेहद आदी है। राह चलती या कार्यक्रमों में शामिल होने वाली महिलाओं, युवतियों और बच्चियों के फोटो खींचकर उनकी एआई से मॉर्फिंग करता था। उनके आपत्तिजनक फोटो बनाकर मोबाइल में सुरक्षित रख लेता था। ऐसे एक हजार से अधिक फोटो और वीडियो उसके मोबाइल में मिले हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपी ने नौ महीने पहले पांच साल की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर गलत काम किया। इसके छह वीडियो उसने बनाए। यह गूगल ड्राइव में सुरक्षित कर लिए थे। उसने सोचा भी नहीं था कि गूगल इसे पकड़ लेगा। गूगल की शिकायत के बाद अमेरिकी संस्था एनसीएमईसी (नेशनल सेंटर फोर मिसिंग एंड एक्सप्लोइटेड चिल्ड्रन) ने इसका सोर्स देखा। यह मोबाइल भारत में इस्तेमाल हो रहा था। संस्था ने भारतीय गृह मंत्रालय को टिपलाइन भेजी। चार दिन पहले स्थानीय पुलिस को यह टिपलाइन मिली। पुलिस को आरोपी का पता लगाने में देर नहीं लगी। उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जो फोटो मिले हैं, उनमें रिश्तेदारी की युवती के भी फोटो हैं।
-
बच्ची के परिजन से संपर्क करेगी पुलिस
पुलिस वीडियो के आधार पर बच्ची की पहचान कर रही है। उसके परिजन से भी पुलिस मिलेगी। उनकी तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

-
खुद को कमरे में बंद कर लेता था आरोपी
एसएसपी के अनुसार आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि वह पॉनोग्राफी का बेहद आदी थी। रात 10 बजे के बाद वह कमरे में चला जाता था और इसे भीतर से लॉक कर लेता था। देर रात तक अश्लील फोटो की मॉर्फिंग करता रहता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें