फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: परीक्षा परिणाम ने बिखेरीं खुशियां शुभ ने छुआ आसमां

विज्ञापन
अवागढ़ प​ब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट के उर्तीण छात्र खुशी का इजहार करते हुए। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
एटा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) का 12वीं का परिणाम बुधवार को जारी हो गया। अच्छे अंक देखकर छात्र-छात्राओं में खुशियां बिखर गईं। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र शुभ गुप्ता 98.4 फीसदी अंक हासिल कर अव्वल रहे। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दून पब्लिक स्कूल के छात्र तन्मय वार्ष्णेय और अलीगंज के जीडी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा काजल सिंह रहीं। दोनों ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर लिमरा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अनुष्का रहीं। उन्होंने 96 प्रतिशत अंक पाए हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई 12वीं के परिणाम को लेकर छात्रों को कई दिन से बेसब्री से इंतजार था। सीबीएसई के कुल 27 स्कूल हैं। इनमें से 9 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया था। कुल 2606 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। बुधवार को परिणाम आने की सूचना को लेकर विद्यार्थी व शिक्षक मोबाइल व लेपटॉप पर नजर लगाए बैठे रहे। लेकिन परिणाम घोषित नहीं हो सका। दोपहर एक बजे 12वीं के परिणाम आने की सूचना मिली, तो छात्र-छात्राएं अपना परिणाम देखने के लिए उत्साहित हो गए। घरों में भी अभिभावक अपने बच्चों का परिणाम देखने के लिए मोबाइल व लैपटॉप खोलकर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजरें टिकाए रहे। परिणाम आने के बाद अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाकर शुभकामनाएं दी गईं। स्कूलों से लेकर घरों में खुशी का माहौल रहा। मेधावी छात्र-छात्राओं के घरों पर लोगों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करने वालों का तांता लगा रहा। वहीं, विद्यालयों में अधिक अंक पाने में सफल रहे छात्र-छात्राओं का सहपाठियों ने भी मनोबल बढ़ाने का काम किया। इनके साथ फोटो खिंचाए और उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें