फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 45 दिन में छह लाख से अधिक पशुओं को लगेगा टीका

विज्ञापन
कलैक्ट्रेट परिसर से टीकाकरण वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम प्रेमरंजन सिंह। स्रोत पशुपाल
विज्ञापन
एटा। पशुओं को घातक वायरस जनित रोगों से बचाने के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) के तहत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण सातवां चरण शुरू हो गया। डीएम ने सीवीओ कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके तहत अगले 45 दिनों तक पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर 6 लाख से अधिक पशुओं का निशुल्क टीकाकरण करेंगी।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह विशेष अभियान 22 जनवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेगा। निदेशालय से जिले को एफएमडी वैक्सीन की कुल 601500 डोज उपलब्ध कराई गई हैं। टीकाकरण कार्य को बेहतर तरीके से कराने के लिए 16 विशेष टीमों का गठन किया गया है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए टीकाकरण से एक दिन पहले ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। इस कार्य में लेखपाल और पंचायत सचिवों का भी सहयोग लिया जाएगा। बताया कि 8 माह से अधिक की गर्भवती मादा पशु और 4 माह से कम आयु के पशुओं का टीकाकरण नहीं किया जाएगा। टीकाकरण के दौरान इनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

सीवीओ ने बताया कि खुरपका-मुंहपका एक संक्रामक वायरल बीमारी है। इसके लक्षणों में पशुओं के पैरों, मुंह और जीभ में छाले, तेज बुखार, चारा छोड़ देना व दुधारू पशुओं के दूध उत्पादन में भारी गिरावट शामिल है। इस बीमारी से बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय समय पर टीकाकरण ही है। पशुपालकों से अपील की गई है कि अभियान में सहयोग कर अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद सहित पशुपालन विभाग के अन्य अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें