फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सर्दी में सांस के साथ निमोनिया से पीड़ित हो रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सर्दी में बच्चों में निमोनिया के साथ सांस फूल रही है। बच्चा वार्ड में भर्ती कर भाप व दवा देकर उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में बृहस्पतिवार को 150 से अधिक बीमार बच्चों को उपचार दिया गया। सबसे अधिक सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित बच्चे आए। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव ने बताया कि सर्दी अधिक होने की वजह से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। उन्हें सांस के साथ निमोनिया भी हो रही है। नवजात शिशु भी परेशान हो रहे हैं। सांस से पीड़ित बच्चों को वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। उन्हें भाप के साथ अन्य उपचार दिया जा रहा है। वार्ड में निमोनिया से पीड़ित 5 बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। बताया कि बच्चा वार्ड में 15 बच्चों को भर्ती किया गया है। इसमें 7 बच्चे सांस से पीड़ित हैं, शेष सर्दी व खांसी से परेशान हैं। सलाह दी कि बच्चों को गर्म कपड़ों के साथ दस्ताने और जूते-मोजे पहनाकर रखें। साथ ही ठंडी चीजें खाने के लिए न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें